न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:28 AM IST
सार
मनीष तिवारी ने अपनी किताब में पूर्व की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
किताब में पिछले 20 वर्षों में भारत में घटी घटनाओं का जिक्र
किताब को लेकर मनीष तिवारी ने कहा यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरी चौथी किताब जल्द ही बाजार में आएगी। उन्होंने कहा कि इस किताब में पिछले 20 वर्षों में भारत ने जिन प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया है, उसका वर्णन किया गया है।
तिवारी पहले भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं
तिवारी पहले भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस में कन्हैया कुमार की एंट्री पर भी सवाल उठाए थे। साथ में पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना
मनीष तिवारी की किताब में कही गई बात पर भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि मनीष तिवारी ने 26/11 के बाद यूपीए सरकार की कमजोरी की ठीक ही आलोचना की है। उन्होंने लिखा कि एयर चीफ मार्शल फली मेजर ने भी कहा था कि इस हमले के बाद वायुसेना कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन यूपीए सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया।
Manish Tewari has rightly slammed UPA govt for weakness in name of restrain after 26/11 in his upcoming book..
Air Chief Marshal Fali Major has already said that IAF wanted to take revenge for 26/11 , UPA blocked it
Congress was busy blaming Hindus for 26/11 & saving Pakistan pic.twitter.com/PkgvVG45g6
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 23, 2021
भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा
वहीं भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कू एप पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर खुली हवा में सांस लेना चाहते हैं।