न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:23 PM IST
सार
स्पा सेंटर में संचालित देह व्यापार के खुलासे के बाद भाजपा की नींद उड़ गई है। स्पा सेंटर से पकड़ाए गए तीन युवक भाजपा से जुड़े हैं। तीनों वन मंत्री विजय शाह के करीबी बताए जा रहे हैं और उनके साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इंदौर में सेक्स रैकेट में पकड़े गए भाजपाई वनमंत्री विजय शाह के साथ।
– फोटो : social media
ख़बर सुनें
विस्तार
इंदौर के स्पा सेंटर में संचालित हो रहे देह व्यापार के सिलसिले में जिन युवकों को पकड़ा गया है, उनमें तीन भाजपाई हैं। तीनों को वन मंत्री विजय शाह का करीबी बताया जा रहा है। उनके साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनके नाम उजागर होने के बाद से कांग्रेस ने विजय शाह से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है।
दरअसल, इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। यहां देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने विदेशी लड़कियों व लड़कों को पकड़ा था। जांच में नई बातें सामने आ रही है। यह बात सामने आई कि थाईलैंड की चार लड़कियों के पासपोर्ट में पुरुष लिखा है और वे लड़के थे। लिंग परिवर्तन कर लड़की बने हैं। अब पता चला कि जो तीन लड़के पकड़ाए हैं, वे खंडवा के हैं और भाजपा से जुड़े हैं। वरुण यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खालवा, विवेक नामदेव भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का पूर्व महामंत्री है। अशोक सिंगला भाजपा कार्यकर्ता और ढाबा संचालक है। तीनों वन मंत्री और हरसूद विधायक विजय शाह के करीबी हैं। इनकी करतूतों से पार्टी की छवि खराब हुई है। जिला से लेकर मंडल स्तर तक बैठकें शुरू हो गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने कार्रवाई के संकेत दिए है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस घटना में जो भी पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं, उन पर कार्रवाई होगी।
कांग्रेस ने मांगा वन मंत्री का इस्तीफा
इस मामले के बाद अब कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि इस स्पा सेंटर को भी भाजपा नेताओ के संरक्षण की बात सामने आ रही है। कांग्रेस की मांग है कि इस खुलासे के बाद वन मंत्री इस्तीफा दें। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले को दबाने व छिपाने के लिये ही जान-बूझकर इंदौर-भोपाल में भाजपा नेता जावेद हबीब का मामला उछाल रहे हैं।
प्रदेश के इंदौर में विजय नगर के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ाये तीन आरोपियों का कनेक्शन भाजपा से सामने आया है..
तीनो युवक वरुण यादव , विवेक नामदेव व अशोक सिंगला भाजयुमो के खालवा मंडल के पदाधिकारी और प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह इस के बेहद करीबी है। pic.twitter.com/y4dvHxv0a8— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) January 8, 2022