न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:58 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 20 जनवरी से “मास्क ही है जिन्दगी” अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करना है। 20 दिन चलने वाले इस अभियान में लोगों को मास्क लगाने का सही तरीका भी सिखाया जाएंगा।

मध्य प्रदेश: नगरीय निकाय चुनावों में चलाया जाएगा “मास्क ही है जिंदगी” अभियान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रदेश में जनता को कोरोना महामारी से बचाने और मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए सभी नगरीय निकायों में 20 जनवरी से “मास्क ही है जिन्दगी” अभियान चलाया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बुधवार को इसके निर्देश दिए।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री @bhupendrasingho ने कोरोना से बचने के लिए नागरिकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए सभी नगरीय निकायों में 20 जनवरी से “मास्क ही है जिन्दगी” अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। यह अभियान 20 दिन चलेगा।
RM:https://t.co/qpVcE2aB9D pic.twitter.com/jS6tVGG0BH
— Urban Administration & Development Department, MP (@mpurbandeptt) January 19, 2022
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए नागरिकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान 20 दिनों तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा मास्क को जन-सहयोग से सुलभ तरीके से उपलब्ध कराना और मास्क बैंक स्थापित करना है। अभियान के तहत लोगों को मास्क को ठीक ढंग से पहनने और उसके सुरक्षित निपटान की जानकारी प्रदान की जाएगी।
अभियान में अशासकीय संगठनों, संस्थाओं और युवाओं का सहयोग लिया जायेगा। व्यक्तिगत जनसंपर्क के साथ जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां की जाएगी। साथ ही मास्क लगाने वालों को प्रोत्साहन और नहीं लगाने वाले लोगों को समझाइश दी जायेगी। इस दौरान रोको-टोको अभियान भी चलेगा। लोगों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से मास्क लगाने के फायदे बताए जायेंगे। मास्क नहीं लगाने पर समझाइश के बाद चालानी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस अभियान की मंत्री कार्यालय और संचालनालय स्तर पर सतत् मॉनिटरिंग होगी।