न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 20 Dec 2021 05:28 PM IST
सार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए अब ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुंदेलखंड की तरफ बढ़ने लगा है। मंगलवार (21 दिसंबर) को ये चुनावी रथ फतेहपुर पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ होगी। इसके बाद महिलाओं और युवाओं से बात होगी और फिर नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
गंगा और यमुना दोआब के पूर्वी और निचले हिस्से में बसे इस शहर का ऐतिहासिक महत्व है। इतिहासकारों की मानें तो इस शहर का एक बड़ा हिस्सा अर्गल के राजाओं के कब्जे में था और कन्नौज साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। बाद में अवध और फिर मराठा शासकों के अधीन हुआ।
राजनीतिक रूप से भी फतेहपुर का विशेष दर्जा है। यहां छह विधानसभा सीटें हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान इनमें पांच पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई थी। एक सीट से अपना दल (सोनेलाल) के उम्मीदवार विधायक चुने गए। अपना दल और भाजपा का गठबंधन है।
चुनावी माहौल बनने लगा
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां का सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सवाल उठने लगे हैं कि योगी सरकार के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं? युवा, महिलाएं और आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है? वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को फतेहपुर में होगा।
आप भी ‘अमर उजाला’ के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दे को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : गाजीपुर बस स्टॉप स्थित टी- शॉप
2. दोपहर 11 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान – ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय
3. दोपहर 1 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : महिला महाविद्यालय
4. दोपहर 3 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : पटेल नगर चौराहा
अब तक 36 जिलों में हो चुका है कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के 36 जिलों में ‘सत्ता का संग्राम’ आयोजित हो चुका है। 11 नवंबर को गाजियाबाद से चला रथ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए एक दिसंबर को बुलंदशहर पहुंचा था। इसके बाद हमारा चुनावी रथ अवध और फिर पूर्वांचल में दाखिल हुआ। लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली होते हुए फतेहपुर पहुंचेगा।
‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है।
इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे
- अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
- ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
- amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
- सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।
- इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।