अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Feb 2022 03:02 PM IST
सार
बसपा मुखिया ने सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और करारे प्रहार किए।
बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
आगरा दलितों की राजधानी
मायावती ने कहा, कि दलितों को पदोन्नति में आरक्षण से रोकने का काम सपा ने किया। सपा ने कभी दलितों को पसंद नहीं किया। गुंडे-बदमाशों को संरक्षण दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के लोग आरएसएस के संकीर्ण एजेंडे को लागू करने में लगे हैं। भाजपा ने पक्षपात का शासन किया। उत्तर प्रदेश की जनता से सौतेला रवैया अपनाया गया। पूरे देश के किसान केंद्र सरकार की गलत नीतियों को खामियाजा भुगत रहे हैं। आगरा दलितों की राजधानी है और यहां से इस बार सभी ओपिनियन पोल बदले नजर आएंगे। बसपा एक बार फिर से पुराना इतिहास दोहराएगी। मायावती ने टिकट बंटवारे पर कहा कि पिछली बार कुछ लोगों ने धोखा दिया। डमी उम्मीदवारों को खड़ा कर दिया गया। इस बार उन्होंने खुद टिकट दिया है। इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बसपा को बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं।