न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 27 Jan 2022 04:48 PM IST
सार
नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा के 4 और सपा के 2 प्रत्याशियों ने दोपहर एक बजे तक नामांकन करा लिया। कल्याणपुर विधानसभा सीट से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने पर्चा भरा। इसके साथ ही सतीश निगम, सतीश महाना, भगवती सागर, करिश्मा ठाकुर, सुरेश अवस्थी और सुरेंद्र मैथानी ने भी नामाकंन दाखिल किया।

नीलिमा कटियार, सतीश निगम, सतीश महाना, भगवती सागर, सुरेश अवस्थी, सुरेंद्र मैथानी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को कानपुर से भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया। एक के बाद एक भाजपा के 4 और सपा के 2 प्रत्याशियों ने दोपहर एक बजे तक नामांकन करा लिया।
कल्याणपुर विधानसभा सीट से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने पर्चा भरा। नीलिमा ने 2017 के चुनाव में सतीश निगम को पराजित किया था। वहीं सतीश निगम ने इस बार भी सपा के टिकट पर कल्याणपुर विधानसभा के लिए नामांकन किया है।
महाराजपुर विधानसभा सीट से औद्योगिक विकास राज्य मंत्री भाजपा उम्मीदवार सतीश महाना ने नामांकन किया। महाना इस सीट पर दो बार विधायक बन चुके हैं।
भगवती सागर ने भरा पर्चा
भाजपा से सपा में आए भगवती सागर ने घाटमपुर सीट से नामांकन किया है। आर्य नगर सीट से भाजपा के सुरेश अवस्थी ने पर्चा भरा। गोविंद नगर से भाजपा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नामांकन किया।
सुरेंद्र मैथानी 2019 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को हराकर चुनाव जीते थे। बता दें कि सुरेश अवस्थी को 2017 में उन्हें सपा के सामने सीसामऊ से पराजित किया था। इस बार भाजपा ने आर्य नगर सीट पर उन्हें मैदान में उतारा है।